Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीप नदी में नहाते समय तीन बालिकाएं तेज बहाव में बही
seopur,  Seep river, three girls  swept away

श्योपुर । श्योपुर जिले के सोइंकला गांव में मंगलवार दाेपहर काे सीप नदी में नहाने गई तीन बालिकाएं तेज बहाव में बह गईं। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण युवक ने दो बालिकाओं काे बचा लिया, जबकि एक लापता हाे गई। सूचना के बाद मौकास्थल पर एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

 

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे की है। मिनाक्षी और शिवानी और गरिमा तीनों बालिकाएं नदी में नहा रही थीं। इस दाैरान अचानक पैर फिसलने से वे पानी में बहने लगीं। शोर सुनकर एक स्थानीय युवक ने तुरंत नदी में छलांग लगाई। उसने मिनाक्षी और शिवानी को बचा लिया लेकिन गरिमा (13) नदी के तेज बहाव में लापता हो गई। जानकारी लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हाे गई। लाेगाें ने तुरंत पुलिस और प्रशासन काे जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नदी का बहाव तेज होने से बचाव काम में परेशानी आ रही है। टीम लगातार तलाश में जुटी है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया है।

 
MadhyaBharat 15 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.