Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विश्व के उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह का 114 वर्ष की आयु में सड़क हादसे में निधन
chandigarh, World

चंडीगढ़ । विश्व के उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह नहीं रहे। सड़क हादसे में घायल सिंह ने बीती रात पंजाब के जालंधर में निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वो 114 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को फौजा सिंह के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह कुछ वर्षों से जालंधर के निकट ब्यास पिंड में अपने बेटे के साथ रह रहे थे।

फौजा सिंह को टर्बन टॉरनेडो के नाम से जाना जाता था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सोमवार शाम फौजा सिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। तभी एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गए।

परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां बीती रात उनका निधन हो गया। आदमपुर थाना प्रभारी हरदेव सिंह के अनुसार फौजा सिंह के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी के बारे में पता नहीं चल सका है।

कौन थे फौजा सिंह
फौजा सिंह का जन्म 01 अप्रैल, 1911 को पंजाब के जालंधर जिले के ब्यास पिंड में हुआ था। फौजा सिंह उस समय चर्चा में आए जब 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैराथन में दौड़ना शुरू किया। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने टर्बन टॉरनेडो का टैग हासिल किया। वर्ष 2004 में उन्होंने 93 साल की उम्र में लंदन में मैराथन पूरी की। 2011 में 100 साल की उम्र में उन्होंने टोरंटो में मैराथन पूरी की। फौजा सिंह को अब तक विश्व का सबसे उम्रदराज मैराथन धावक माना जाता था। वर्ष 1990 में विदेश में शिफ्ट हुए फौजा सिंह के पास इंग्लैंड की नागरिकता थी। उन्होंने 100 साल की उम्र में कुल आठ रिकॉर्ड बनाए और वर्ष 2013 में 102 वें जन्मदिन के अवसर पर प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

MadhyaBharat 15 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.