Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बस से टक्कर के बाद पहिये की चपेट में आई बाइक
raisen,   bike got hit , bus
रायसेन । रायसेन जिले के सागर तिराहे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर बाइक पहिये के नीचे दब गई। बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद माैके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस काे जब्त कर काेतवाली थाने भेज दिया है।
 
जानकारी के अनुसार मां अंबे ट्रैवल्स की बस भोपाल की तरफ से आ रही थी। इस दाैरान सुबह करीब 8:40 बजे बस चालक ने सागर तिराहे पर तेज रफ्तार में टर्न लिया। इसी दौरान बाइक बस से टकरा गई। बाइक सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, बाइक बस के पिछले पहिए के नीचे दब गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस रोक दी। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। बस के पहिए के नीचे से बाइक को निकाला गया। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि बस काफी तेज गति से चल रही थी। टर्न लेते समय भी चालक ने गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। यातायात पुलिस ने बस को जब्त कर कोतवाली थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
 
MadhyaBharat 17 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.