Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छग विधानसभा : खाद संकट पर विपक्षी सदस्यों ने किया बर्हिगमन
raipur, CG Vidhansabha,Opposition members

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चाैथे दिन आज गुरुवार को खाद संकट पर विपक्षी सदस्यों के लगातार नारेबाजी करने से प्रश्नकाल बाधित हुआ। इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बीच में प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों ने असंसदीय व्यवहार किया है। बार-बार आग्रह करने के बाद भी 25 साल की जो परंपरा है, उसको ध्वस्त करने में लगे रहे।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह नुकसान छत्तीसगढ़ का है। छत्तीसगढ़ की संसदीय परंपराओं का है। पूरा देश देखता है कि छत्तीसगढ़ ने क्या मापदंड स्थापित किए हैं। उस मापदंड की धज्जियां कैसे उड़ाई जा रही है। मेरे आग्रह के बाद भी आप समझने को तैयार नहीं हैं।

 
उल्लेखनीय है कि खाद संकट पर विपक्ष ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को घेरा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी दल के सदस्यों ने पहले गर्भगृह में पहुंचकर ‘खाद की कालाबाजारी बंद करो’ जैसे नारे लगाए, इसके बाद सदन से बर्हिगमन कर दिया।

 

 

 

MadhyaBharat 17 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.