Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ईडी की बेंगलुरु में 100 करोड़ रुपये की ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी
new delhi, ED raids , Bengaluru

नई दिल्‍ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक स्थानीय बैंक के प्रमोटरों की ओर से 15,000 से अधिक जमाकर्ताओं के साथ 100 करोड़ रुपये के जमा घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की है। यह छापे मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बेंगलुरु और उसके आसपास के 15 से ज्‍यादा ठिकानों पर मारे गए हैं


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सुश्रुति सौहार्द बैंक, श्रुति सौहार्द बैंक और श्री लक्ष्मी सौहार्द बैंक से जुड़े 100 करोड़ रुपये के कथित जमा घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत छापे मारे हैं। ये छापे बैंक के प्रवर्तकों, एन. श्रीनिवास मूर्ति और उनके परिवार के सदस्यों पर मारे गए हैं, जिन पर जमा राशि पर उच्च ब्याज दरों का लालच देकर 15,000 से ज्‍यादा जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

 

ईडी के मुताबिक जमा राशि सुरक्षित होने के बाद धन को प्रवर्तकों के करीबी सहयोगियों को असुरक्षित ऋणों के जरिए हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद फिर इस धन का शोधन करके संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया, जो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का स्पष्ट उल्लंघन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रमोटरों से जुड़ी 20 से ज्यादा संपत्तियों का पता लगाया है। इनमें से ज्‍यादातर ऋण गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बन गए। इस मामले में अपराध से प्राप्त आय (पीओसी) 100 करोड़ रुपये से अधिक है। भविष्य में इन्हें धन शोधन विरोधी कानून के तहत जब्त किया जा सकता है।

MadhyaBharat 17 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.