Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम के ग्वालपाड़ा आरक्षित वन भूमि में अवैध कब्जेदारों ने पुलिस पर किया हमला
asam, Illegal occupants ,Goalpara reserve forest
ग्वालपाड़ा (असम) । असम के ग्वालपाड़ा जिलांतर्गत कृष्णाई स्थित पैकन आरक्षित वन में अवैध कब्जेदारों की भीड़ ने गुरुवार को
पुलिस और वन रक्षकों पर हमला कर दिया। इससे पुलिस और उनके बीच संघर्ष हो गया इस पर बेकाबू लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को
हवाई फयारिंग करनी पडी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इसकी
पुष्टि की है।
 
आज प्रशासन और सुरक्षा कर्मी कृष्णाई स्थित पैकन आरक्षित वन में   को सरकारी भूमि से अवैध कब्जा खाली कराने के लिए पहुंची 
थी। इसको लेकर इन कब्जेदारों ने प्रशासन और पुलिस टीम का विरोध किया और उनमें पर हमला कर दिया। इसको देखते हुए पुलिस को उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया लेकिन, जब स्थिति काबू में नहीं आई तो पुलिस कर्मियों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुई झड़प के दौरान शकूर हुसैन नामक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अवैध कब्ज़ेदार और पुलिस कर्मी घायल हो गए। इनमें कुतुबुद्दीन शेख नाम के एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई से नाराज उग्र अवैध कब्ज़ेदार पुरुष और महिलाओं के फेंके गए पत्थरों और लाठियों के हमले में कई पुलिसकर्मी और वन रक्षक घायल हो गए हैं। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं। वहां की स्थिति उत्तेजक है लेकिन नियंत्रण में बतायी गयी है।



उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर किये गये कब्जा को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में निचले असम के धुबड़ी जिले में भी हजारों बीघा जमीन को प्रशासन ने खाली कराया था। जिसके बाद ग्वालपाड़ा के कृष्णाई इलाके में अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी इन लोगों ने अपना अवैध कब्जे को नहीं हटाया।
MadhyaBharat 17 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.