Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के सबूत छिपाने वाले सिलोम जेम्स को मिली जमानत
indore, Raja Raghuvanshi ,murder case

इंदौर । इंदाैर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के बैग से मिले सबूत छिपाने वाले सिलोम जेम्स को शुक्रवार काे कोर्ट से जमानत मिल गई है। शिलोम जेम्स करीब 15 दिन से ज्यादा समय से शिलांग जेल में बंद था। उसके साथ बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र तोमर और बलवीर को भी आरोपी बनाया था। हालांकि, शिलोम को जमानत किन शर्तों पर मिली है। इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

 
सिलोम जेम्स इंदौर का वह प्रॉपर्टी कारोबारी था, जिसने राज कुशवाहा और विशाल के जरिए लसूडिया थाना क्षेत्र का एक फ्लैट सोनम को किराए पर दिया था। इस फ्लैट में सोनम रघुवंशी हत्या करने के बाद से रह रही थी। सिलोम जेम्स ने ही सोनम रघुवंशी के बैग में मौजूद रुपए और पिस्तोल को मौके से गायब किया था। ये बैग सोनम गाजीपुर के लिए रवाना होने से पहले अपने इंदौर वाले फ्लैट में ही छोड़ गई थी। सोनम के गाजीपुर में पकड़े जाने के बाद ब्रोकर सिलोम ने उसका सामान फ्लैट से निकाल लिया था। हत्याकांड की जांच के दौरान शिलांग पुलिस ने ब्रोकर को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सोनम का सामान फ्लैट से निकालने की बात कबूल ली थी। इसके बाद उसने वह स्थान बताया जहां बैग जलाया था। इसके साथ ही नाले में फेंका गया सामान भी बरामद करवाया। इस मामले में जांच कर रही शिलांग एसआईटी की टीम प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को लेकर रतलाम पहुंची थी। बताया गया था कि रतलाम की मंगलमूर्ति कॉलोनी में सिलोम का ससुराल है। इस पूरे मामले में सिलोम जेम्स पर साक्ष्य छुपाने का आरोप लगा था। सिलोम के साथ बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और गार्ड बलवीर अहिरवार को गिरफ्तार किया गया था, इन दोनों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है।
 
 

राजा के भाई ने जमानत पर जताई आपत्ति
इधर, राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने कहा कि हमारे वकील ने शिलोम की जमानत पर आपत्ति ली थी। फिर भी उसे जमानत मिल गई। हम अपने वकील से चर्चा कर आपत्ति लेंगे। इस मामले में लोकेंद्र और बलवीर को पहले ही जमानत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर शिलोम जेम्स को जमानत मिली है तो कहीं ना कहीं पुलिस की जांच में कोई कमी रह गई है।

 
 

 

 
 
MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.