Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बार्सिलोना में मर्काबार्ना का किया दौरा
bhopal, Madhya Pradesh ,Mercabarna in Barcelona
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने स्पेन प्रवास के तीसरे दिन बार्सिलोना स्थित मर्काबार्ना का दौरा किया। यह संस्थान न केवल आयात, भंडारण और प्रसंस्करण बल्कि वितरण, नवाचार और खाद्य पुनर्प्राप्ति तक, संपूर्ण खाद्य श्रृंखला का प्रबंधन करता है। मुख्यमंत्री ने कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह यात्रा मध्य प्रदेश में विकसित हो रहे एग्री-बेस्ड इकोसिस्टम के लिए बेहद प्रेरणादायक है। 
 
मुख्यमंत्री ने मर्काबार्ना के संचालन में अपनाए गए 'फार्म-टू-फोर्क' मॉडल, कोल्ड चेन तकनीक, पैकेजिंग मानकों और ट्रेसेबिलिटी व्यवस्थाओं को सराहा और कहा कि मध्य प्रदेश में मेगा फूड पार्क, कृषि निर्यात क्षेत्र और लॉजिस्टिक हब के विकास में ऐसे वैश्विक अनुभवों का लाभ लिया जाएगा। प्रदेश अब सिर्फ कृषि उत्पादन में नहीं, बल्कि उसके मूल्य संवर्धन, वैश्विक बाजारों तक पहुंच और नवाचार आधारित समाधान देने में भी अग्रणी बन रहा है। मर्काबार्ना द्वारा संचालित फूड बैंक, जीरो वेस्ट मैनेजमेंट और स्टार्टअप्स के लिए बनाए गए फूड-टेक इनक्यूबेशन मॉडल का निरीक्षण किया और कहा कि ये पहलें मध्य प्रदेश के नवाचार केंद्रित कृषि विजन के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नए एग्रीबिजनेस क्लस्टर्स और ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रमों में इन सफल वैश्विक उदाहरणों का उपयोग किया जाएगा। 
 
मुख्यमंत्री स्पेन और यूरोपीय संघ के खाद्य बाजारों में मर्काबार्ना की भूमिका को देखते हुए इस यात्रा को मध्य प्रदेश के कृषि निर्यातकों और स्टार्टअप्स के लिए मार्गदर्शक बताया। कहा कि इस केंद्र में अपनाए गए गुणवत्ता नियंत्रण, फूड सेफ्टी और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का अध्ययन करके प्रदेश वैश्विक मानकों की ओर और तेजी से बढ़ेगा। मर्काबार्ना प्रबंधन और उपस्थित अधिकारियों को मध्य प्रदेश में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश वैश्विक सहयोग की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश आज निवेशकों के लिए केवल एक स्थान नहीं, बल्कि भरोसेमंद साझेदार के रूप में विकसित हो रहा है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव की यह विजिट न केवल मध्य प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों की दूसरी क्रांति की भूमिका तैयार कर रही है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि प्रदेश वैश्विक फूड सप्लाई चेन में खुद को एक सशक्त भागीदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। नवाचार, गुणवत्ता, हरित दृष्टिकोण और निर्यात-उन्मुख रणनीतियों के साथ मध्य प्रदेश अब कृषि के क्षेत्र में भी 'एडवांटेज एमपी' को साकार कर रहा है।
MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.