Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्कूल में भारत माता देवी-देवताओं की तस्वीर जलाने वाला शिक्षक शकील अहमद गिरफ्तार
ujjain, Teacher Shakeel Ahmed, arrested
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक द्वारा भारत माता की तस्वीर जलाने का मामला सामने आया है। शिक्षक शकील मोहम्मद पर आरोप है कि वह छात्रों पर कुरान पढ़ने का दबाव बनाता है। शिक्षक ने देवी-देवताओं और भारत माता की तस्वीरें जला दीं। उसने छात्रों को धमकाया था कि किसी को इस बारे में बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा।


शिकायत के बाद गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने आरोपित शिक्षक के निलंबन का आदेश जारी किया है।


मामला झारड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागपुरा का है। झारड़ा थाना पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसका भतीजा नागपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र है। भतीजे ने उसे बताया कि 11 जुलाई को स्कूल के शिक्षक शकील अहमद नागौरी ने छुट्टी के बाद विद्यार्थियों के सामने स्कूल में लगी भारत माता की तस्वीर को जला दिया और भगवान श्री गणेश व देवी सरस्वती की तस्वीरों को भी तोड़ दिया। शिक्षक ने छात्रों को धमकाया था कि इसके बारे में किसी को बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। इसके बाद कुछ लोगों ने स्कूल परिसर में भारत माता की अधजली तस्वीर देखी तो मामला पुलिस तक पहुंचा।


गुरुवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने झारड़ा थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित शिक्षक 51 वर्षीय शकील अहमद नागौरी निवासी शफी मोहल्ला, महिदपुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।


छात्रों ने पुलिस को बताया कि शकील सर ने कई बार क्लास में पढ़ाते समय उन्हें कहा कि कुरान पढ़ो, मैं नमाज पढ़ना और बोलना सिखाऊंगा। इसको लेकर भी छात्रों के स्वजन व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.