Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजस्थान के डीडवाना जिले में मालगाड़ी के सात डिब्‍बे पटरी से उतरे
jaipur, Seven coaches, goods train derailed

जयपुर । राजस्थान के डीडवाना जिले में गच्छीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मालगाड़ी मेड़ता रोड से फुलेरा जा रही थी।

 

इस हादसे के बाद दो ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। इसके अलावा सात ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। घटना की रेलवे अधिकारियों को तुरंत जानकारी देकर जोधपुर से एक टीम मौके पर बुलाई गई है। मेड़ता रोड जंक्शन से भी एक स्पेशल ट्रेन से इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द रेल यातायात को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।


उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ जनसम्‍पर्क अधिकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल के मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य गच्छीपुरा स्टेशन पर एक मालगाडी के सात डिब्‍बे पटरी से उतरने के कारण सात ट्रेने प्रभावित हुई हैंं। प्रभावित ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

उन्‍होंने बताया क‍ि हादसे के कारण गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़ -जयपुर एक्सप्रेस, गाड़ी  संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा, गाड़ी संख्या 18573 विशाखपट्टणम-भगत की कोठी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12465 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस, गाड़ी  संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 22978 जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
  
MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.