Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सेंट्रल जेल रायपुर में बंद युवा कांग्रेस के नेता पर धारदार हथियार से हमला
raipur, Youth Congress leader, sharp weapon

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में बीती देर शाम जेल में तांत्रिक के के श्रीवास्तव के करीबी युवा कांग्रेस के नेता आशीष शिंदे एवं एक अन्य बंदी  पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर बंद विचाराधीन कैदियों से विवाद के दौरान यह वारदात हुई है।आशीष बुरी तरह घायल हो गया। उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेंट्रल जेल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बंदी ने विवाद के दौरान उन पर धारदार से हमला किया है। मेकाहारा अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे के चेहरा, हाथ और छाती में गंभीर चोटें आई है। आशीष शिंदे पूर्व में फरार रहे कांग्रेस नेता केके श्रीवास्तव की मदद करने के आरोप में जेल में बंद हैं। श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नजदीकी माना जाता है। शिंदे की गिरफ्तारी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव के एक केस से जुड़ी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों की ठगी के आरोपित श्रीवास्तव को जेल से फरार होने में मदद की थी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.