Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टी : विकास मरकाम
raipur, Congress , Vikas Markam

रायपुर । रायपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताते हुए और झूठे प्रचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आज पुतला दहन किया गया। यह विरोध बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग की छात्रावास हेतु वाटर जग खरीद को लेकर फैलाई गई जानकारी को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए उसके विरोध में किया गया। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि “जिसकी जैसी आंख, वैसी उसकी दृष्टि। कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टी है, उसे एक ईमानदार और कर्मठ आदिवासी मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचारी नजर आ रहा है।

मरकाम ने स्पष्ट किया कि वाटर जग खरीद का प्रस्ताव 23 फरवरी 2025 को ही निरस्त कर दिया गया था, न तो कोई भुगतान हुआ और न ही कोई आपूर्ति। कांग्रेस और उसका आईटी सेल जानबूझकर निरस्त प्रस्ताव का स्क्रीनशॉट शेयर कर जनता को गुमराह कर रहा है। यह सीधे-सीधे आदिवासी समाज की छवि पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव का विरोध किया और अब एक जनजातीय मुख्यमंत्री को अपमानित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस द्वारा लगातार आदिवासी समाज को भड़काने, अपमानित करने और उनके हक छीने जाने के विरुद्ध अब जनता जागरूक हो चुकी है।

विकास मरकाम ने कहा उनकी दो मुख्य मांगें व संदेश है ,कांग्रेस आदिवासी विरोधी मानसिकता से बाज आए। राहुल गांधी द्वारा फैलाई जा रही झूठी अफवाहों पर माफी मांगे। भाजपा आदिवासी गौरव और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। भाजपा अजजा मोर्चा ने संकल्प लिया कि वह हर मंच पर आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा करेगा और कांग्रेस की झूठ की राजनीति को बेनकाब करता रहेगा।

आज के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायकगण-पिंकी शिवराज शाह व सुमित्रा मारकोले, प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा-एमडी ठाकुर, प्रदेश महामंत्री - सत्यनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा-पुरन टेकाम, कमल सिंह सिकदार, योगेन्द्र ध्रुव, रायपुर जोन क्र 6अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता पार्षदगण सहित अजजा मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें |

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.