Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ : न्यायालय ने चैतन्य बघेल को 5 दिन की रिमांड पर भेजा
raipur, Chhattisgarh, Chaitanya Baghel

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान के कोर्ट में पेश किया। ईडी ने चैतन्य बघेल से पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है, जिसे मंजूर कर लिया गया। ईडी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चैतन्य से पूछताछ करेगी। 

चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई थी। उन्होंने पत्रकारों को बताया आज तक चैतन्य बघेल को एक भी समन जारी नहीं किया गया है। शराब घोटाले से जुड़े आरोपित लक्ष्मी उर्फ पप्पू बंसल के बयान को आधार मानते हुए चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन था और सुबह जब वह पूजा कर रहे थे, इस दौरान पूजा स्थल में जूते पहने हुए जाकर ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। न्यायालय के सामने हमने यह बात रखी है कि इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। वकील ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। 

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल के निवास पर शुक्रवार की सुबह छापामार कार्रवाई की। जिसके बाद ईडी की टीम ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई तब की गई जब उनके बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन मनाया जा रहा था। ईडी की टीम ने सुबह लगभग 6 बजे भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा था। जांच की कार्रवाई लगभग 7 घंटे तक चली। 

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के आसपास गुमटी और ठेलों को हटवाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.