Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में आज बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी
raipur, Lightning and heavy rain,Chhattisgarh

रायपुर  । छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार काे तेज बारिश हो सकती है। माैसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधि बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तरी क्षेत्रों में कल से प्रभाव दिखने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
मौमस विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर समेत कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक अवदाब स्थित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, दतिया, डेहरी, पुरुलिया, दीघा और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से लगे जिले संभावित है। वहीं राजधानी रायपुर की शात करें ताे आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है।

 

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.