Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पंचायत उपचुनावः राज्य निर्वाचन आयोग की नई पहल
sagar, Panchayat by-election, Election Commission
सागर । त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2025 के अंतर्गत सागर जिले की चार ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मंगलवार, 22 जुलाई को नौ मतदान केन्द्रों पर इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीबीएमएस) से मतदान कराया जाएगा। सागर जिले में पायलट योजना के माध्यम से पेपरलेस निर्वाचन होगा, जिसमें नौ हजार से अधिक मतदाता सरपंच पद के 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला नौ मतदान केन्द्रों पर करेंगे। इन मतदान केन्द्रों की मतदान प्रकिया का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिये राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने तथा सागर में एक स्क्रीन लगाई जाएगी।


सागर जिले के जनपद पंचायत जैसीनगर की ग्राम पंचायत अगरा, औरिया, जनपद पंचायत खुरई की ग्राम पंचायत मुहासा और जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत सेमरालहरिया के मतदान केन्द्रों में इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम से मतदान कराया जाएगा।


सागर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने सोमवार को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2025 की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं, जिसमें मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं, मतदान दल को प्रशिक्षण सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं उन्होंने बताया कि सागर जिले में चार सरपंच पदों पर 22 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा।


उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए उप निर्वाचन अधिकारी रूपेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले की खुरई जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मुहासा के सरपंच पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में है जिनको 1250 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरपंच चुनेंगे। जबकि जैसीनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अगरा में दो प्रत्याशियों के लिए 678 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे इसी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत औरिया सरपंच पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में है, राहतगढ़ जनपद पंचायत में सेमरा लहरिया में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि जनपद पंचायत खुरई के ग्राम पंचायत मुहासा की मतदान सामग्री का वितरण एवं जमा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज खुरई में होगा, जैसीनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अगरा औरिया की सामग्री वितरण एवं जमा तहसील कार्यालय जैसीनगर में होगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत सेमरा लहरिया की सामग्री वितरण जमा जनपद पंचायत कार्यालय राहतगढ़ में होगा। वाटों की गिनती 26 जुलाई को प्रातः 8 बजे से होगी।

 

MadhyaBharat 21 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.