Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जम्मू-कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से एक की मौत
jammu, One killed , landslide on Vaishno Devi
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें 10 लाेग घायल हो गए और एक यात्री की माैत हाे गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक बुकिंग कार्यालय और एक ऊपरी लोहे का ढांचा ढह गया। यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे बाणगंगा के पास हुई। भूस्खलन के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आई । माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि बचाव और मलबा हटाने का व्यापक अभियान जारी है। बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए एक अर्थमूवर भी भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में चेन्नई निवासी उप्पन (70), उनकी पत्नी राधा (66) और हरियाणा निवासी राजिंदर भल्ला (70) को नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उत्तर प्रदेश निवासी लीला रायकवार (56) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में इलाज चल रहा है। घायलों में चेन्नई निवासी उप्पन (उम्र 70) की मौत हो गई है।
 
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा श्राइन बोर्ड को घायल श्रद्धालुओं को सर्वाेत्तम संभव चिकित्सा सेवा और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के सुरेश कुमार (66) और दो स्थानीय लोगों निखिल ठाकुर (26) और विक्की शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
MadhyaBharat 21 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.