Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव
mumbai, Heavy rains, waterlogging

मुंबई। मुंबई में सोमवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके फलस्वरुप पूर्वी उपनगरों के घाटकोपर, भांडुप, मुलुंड, चेंबूर, गोवंडी और पश्चिम उप नगर के अंधेरी, बांद्रा, बोरीवली,दहिसर इसके साथ ही दक्षिण मुंबई के दादर, किंगसर्कल, लालबाग आदि इलाकों में जलभराव से लोकल ट्रेन और सड़क यातायात बाधित हो गया है। मुंबई नगर निगमकम निचले इलाकों में जमा पानी को पंपिंग के सहयोग से निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

 

मौसम विभाग ने आज मुंबई सहित कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार को तड़के से ही मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण घाटकोपर रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले कर्मचारियों को दो से तीन फीट पानी से होकर यात्रा करनी पड़ रही है। मुंबई के पूर्वी उपनगरों के घाटकोपर, भांडुप, मुलुंड, चेंबूर, गोवंडी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। साकीनाका मेट्रो क्षेत्र की सडक़ें जलमग्न हो गई हैं। वाहन चालकों को पानी से होकर रास्ता खोजने में मुश्किल हो रही है।

 

इस बीच, पश्चिम रेलवे की फास्ट लोकल ट्रेन 10-12 मिनट देरी से चल रही है। मुंबई में आज सुबह से जारी भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। पश्चिमी उपनगरों में आज सुबह से जारी भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे पानी में डूब गया है। सबवे में दो से तीन फीट पानी भर जाने के कारण अंधेरी सबवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। बोरीवली से बांद्रा जाने वाले रास्ते पर सांताक्रूज, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव और मलाड के बीच भीषण जाम लग गया है।

MadhyaBharat 21 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.