Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव
new delhi, Prime Minister Modi, victory celebration
नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इसे राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण विजयोत्सव बताया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे भले ही राजनीतिक दृष्टिकोण में भिन्न हों, लेकिन देशहित में एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि संसद से एक सकारात्मक संदेश जाना चाहिए जो जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करे और राष्ट्र को आगे ले जाए।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की हालिया सैन्य, अंतरिक्ष और आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के सामने एक नई शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लहराया, तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा कि यह समय है इन उपलब्धियों का गुणगान करने का, ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सेनाओं ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक विजय हासिल की है। इस अभियान ने न सिर्फ आतंकवादियों को करारा जवाब दिया, बल्कि भारत के स्वदेशी सैन्य उपकरणों की ताकत भी दुनिया को दिखा दी। उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया रक्षा उत्पादों से अब वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ रही है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल की घटनाओं के संदर्भ में कहा कि सुरक्षा बलों की सजगता और सरकार की नीति के चलते वहां शांति बहाल हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब तेजी से बदलाव हो रहा है और कई जिले अब उग्रवाद के चंगुल से मुक्त हो चुके हैं। संविधान की जीत हो रही है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूती से हुई प्रस्तुति की सराहना की। विशेष रूप से उन भारतीय प्रतिनिधिमंडलों की भूमिका की सराहना की, जिन्होंने हाल के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में पाकिस्तान को बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति आज दृढ़ता और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ रही है।

 

उन्होंने आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि महंगाई दर मात्र दो प्रतिशत तक सिमट चुकी है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। उन्होंने यूपीआई को भारत की फिनटेक क्रांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत अब विश्व में सबसे अधिक फिनटेक नवाचार करने वाला देश बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 90 करोड़ भारतीय सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ चुके हैं और भारत को ट्रेकोमा जैसी बीमारी से मुक्त घोषित किया गया है।

 

प्रधानमंत्री ने संसद के इस मानसून सत्र को एक नई प्रेरणा का स्रोत बताते हुए आशा जताई कि यह सत्र विजय, विकास और विश्वास के भाव से ओतप्रोत रहेगा। यह सत्र न सिर्फ देश की सुरक्षा और समृद्धि को बल देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी लेकर आएगा।

 

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दलहित में भले मत न मिले, लेकिन देशहित में मन जरूर मिले।” उन्होंने संसद के सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस सत्र को राष्ट्रहित में एकता और सकारात्मकता के साथ सफल बनाएं।

 

MadhyaBharat 21 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.