Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पहलगाम हमले को लेकर राज्यसभा में हंगामा
new delhi, Ruckus in Rajya Sabha , Pahalgam attack

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरन कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए दुखद और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले ने निर्दोष लोगों की जान ले ली और हमारी सामूहिक अंतरात्मा को गहरा आघात पहुंचाया। इसके जवाब में हमारा राष्ट्र एकजुट होकर सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के पीछे एकजुट हुआ। हमारे सशस्त्र बलों के दृढ़ साहस और हमारे लोगों की अटूट एकजुटता ने हमारे गणतंत्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता की सशक्त रूप से पुष्टि की।
इसके साथ उन्होंने 12 जून को एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 की दुखद दुर्घटना में मारे गए 240 लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए धनखड़ ने सदन में िष के नेता िन े ो िन ी ई  धनखड़ ने नियम 267 के तहत विपक्षी सदस्यों के 18 नोटिस पर चर्चा कराने की मांग को खारिज कर दिया। इसके साथ ही शमिक भट्टाचार्य ने भी नियम 167 के तहत ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग का नोटिस दिया।
राज्यसभा में शून्य काल की शुरुआत में विपक्ष के नेता मल्लिकाअर्जुन खरगे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। आज तक आतंकवादियों को पकड़ा नहीं किया गया है। सभी दलों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया। सरकार को हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ है। े ा ि पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गए। मारे भी नहीं गए। उपराज्यपाल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ। ट्रम्प 24 बार कह चुके हैं कि हमने युद्ध रुकवाया। सरकार को इन सभी जवाब देना चाहिए।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहती। हम चर्चा करेंगे और हर तरीके से करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के सभी तथ्यों को देश के सामने रखा जाएगा। इस पर विपक्षी सदस्य जमकर हंगामा करने लगे जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

MadhyaBharat 21 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.