Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पण्डो जनजाति के लापता बच्चे रायपुर से बरामद
balrampur, Missing children , Pando tribe

बलरामपुर । जिले के वाड्रफनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पण्डो जनजाति के तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद बीते सोमवार को वाड्रफनगर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और तीनों बच्चों को रायपुर से बरामद कर वापस ले आई है। फिलहाल पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक तीन से तीन पण्डो समाज के बच्चे अचानक लापता हो गए थे। बच्चों के गायब होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चों की खोजबीन अपने स्तर से शुरू की लेकिन किसी को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सभी ने बीते सोमवार को वाड्रफनगर पुलिस चौकी में मिसिंग कंप्लेन दर्ज कराई।

 

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर पुलिस ने अपनी जांच में जुट गई। तकनीकी सहायता से बच्चों का सुराग रायपुर बस स्टैंड में मिला। बच्चों को बरामद करने के लिए बलरामपुर पुलिस फौरन रवाना हुई। आज सोमवार सुबह तीनों पण्डो समाज के बच्चों को लेकर पुलिस वाड्रफनगर ले आई है।

 

इस मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामअवतार ध्रुव ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि, तीनों बच्चों को सकुशल थाने में ले आया गया है। फिलहाल बच्चे रायपुर कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। पूछताछ में जो भी जानकारी मिलेगी साझा की जायेगी।

 

MadhyaBharat 22 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.