Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मणिपुर में हेरोइन की बड़ी बरामदगी के साथ 4 गिरफ्तार
imphal, 4 arrested , Manipur

इम्फाल । मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य की हेरोइन और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

 

यह ऑपरेशन 24 जुलाई को कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टी. खुल्लेन गांव में चलाया गया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टी खुल्लेन के एस. पौबिनाह तेनामेई (31), पीएफ अदाफ्रो (34) और एस बोइबिना (29) के रूप में हुई है, जबकि चौथे आरोपित लुंगदिनिबोउ थियुमेई (52) का संबंध तमेंगलोंग जिले के खुंदोंग खुंखैबा गांव से है।

 

छापेमारी के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 273 साबुनदानी में पैक करीब 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। साथ ही 99,09,850 रुपये की बेहिसाबी नकदी, सात मोबाइल फोन और दो वाहन- एक डीआई पिकअप और एक हुंडई क्रेटा कार भी बरामद की गई।

 

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नशीले पदार्थ कहां से आए और इन्हें कहां भेजा जाना था। यह कार्रवाई पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.