Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ओवरटेक करते बाइक में फंसी साड़ी मासूम आया ट्रक की चपेट में
balrampur, Saree got stuck ,got hit by truck

बलरामपुर । जिले के राजपुर में गुरुवार देर शाम बच्चे का इलाज कराने जाने के दौरान गांधी चौक के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल सवार महिला के मोटरसाइकिल में साड़ी फंसने से महिला सहित उसके गोद में 11 माह का मासूम सड़क पर गिर गए, जिसके बाद बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिये में बच्चे का हाथ दब गया। घटना के बाद गंभीर हालत में बच्चे को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई वहीं इस घटना में बच्चे की मां को हाथ एवं कंधे में चोट लगी है।

 

मिली जानकारी अनुसार, घटना बीते गुरुवार देर शाम की है। कुसमी सेरेंगदाग निवासी सुरजीत कुमार अपनी पत्नी सविता सुरजीत के साथ ससुराल नवकी आया था। सुरजीत गुरुवार देर शाम ससुराल से मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी सविता के साथ 11 माह के बच्चे अंश कुमार को लेकर इलाज कराने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल चालक ने ट्रक क्रमांक बीआर 01 सीजी 6860 को राजपुर गांधी चौक के आगे ओवरटेक करने की कोशिश की।

 

मोटरसाइकिल चालक सुरजीत कुमार ने जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करके ट्रक के सामने आया, ठीक उसी समय मोटरसाइकिल के पीछे बैठी उसकी पत्नी सविता की साड़ी मोटरसाइकिल के पिछले चक्के में फंस गया और महिला गोद में लिए अपने 11 माह के बच्चे सहित सड़क पर जा गिरी।

 

महिला तो सड़क पर ट्रक से दूर गिरी, परंतु बच्चे का हाथ ट्रक के सामने पहिए के नीचे आ गया और इस घटना में बच्चे का दाहिना हाथ बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं इस घटना में बच्चे की मां को हाथ एवं कंधों पर चोटे आई है। घटना के बाद राजपुर पुलिस ने घटना कारित ट्रक को जब्त कर चालक प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

 

MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.