Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अगले 24 घंटों के लिए छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
raipur, Red alert issued , heavy rain

रायपुर । मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज शुक्रवार काे बलरामपुर , जशपुर , बीजापुर, नारायणपुर , कोंडागांव और कांकेर समेत 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के मध्य हिस्से में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 35 मिली मीटर से ज्यादा पानी गिर चुका है। पिछले 24 घंटे में 32.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा और सबसे कम ताप का तापमान भी दुर्ग में ही 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। छत्तीसगढ़ मेंजुलाई माह में अब तक 335 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर, कोरिया, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी/प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि बीजापुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया के लिए अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है । इन क्षेत्रों में में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा , वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी पर स्थित निम्न दबाव का क्षेत्र वर्तमान में 7.6 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के साथ सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके और अधिक मजबूत होने की संभावना है। जिसका प्रभाव राज्य में पड़ेगा और मध्य हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है ।अगले 24 घंटे में इसके अधिक प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.