Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने सदस्याें ने रखी राय
dhamtari, Members expressed,Congress organisationally

धमतरी । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के तहत संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाने की रणनीति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में आज शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल, सेक्टर कमेटी पुनर्गठन प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक प्रभारियों सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी ब्लाकों में मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का शीघ्र गठन कर संगठन की पकड़ को जमीनी स्तर तक मजबूत करना रहा। राजेंद्र तिवारी ने कहा कि आज कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की आवाज़ तभी प्रभावशाली होगी जब हमारे कार्यकर्ता हर गली, हर पंचायत तक संगठित और सक्रिय रहेंगे। मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन से यह सुनिश्चित होगा कि संगठन की पकड़ प्रत्येक वार्ड, गांव और बूथ तक हो। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में सभी मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन कर रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करें।

 

जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने जोन, सेक्टर, बूथ कांग्रेस कमेटी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान जिला प्रभारी राजेंद्र तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महामंत्री पंकज महावर, विपिन साहू, आलोक जाधव, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिपं सदस्य कविता बाबर, तपन चंद्राकर, गोपाल शर्मा, विजय प्रकाश जैन, एलएल ध्रुव, करण चंद्राकर, वसीम कुरैशी, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, घनश्याम साहू, डीहूराम साहू, आशीष शर्मा, सूर्यप्रभा चेटियार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, सेवा दल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, योगेश लाल, अनिता ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद उत्तम साहू, ब्लाक प्रभारी युगल पांडे, गौतम वाधवानी, नरसिंग साहू, नोमेश सिन्हा, रुद्रा साहू, सुदीप सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.