Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
खुरई में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर की सामूहिक आत्महत्या
sagar, Four members , family committed suicide

सागर । मध्‍यप्रदेश के सागर जिले के खुरई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र के टीहर गांव में शुक्रवार देर रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को बरामद पर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है, जिसका आज शनिवार को पोस्‍टमार्टम किया जा रहा है। चारों ने अपनी जान क्यों दी इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों में एक व्यक्ति, उसकी मां और दो बच्चे शामिल हैं।  

 

 

जानकारी के अनुसार, टीहर गांव में बीती रात एक खेत में बने मकान में रहने वाले मनोहर सिंह लोधी के पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है। मनोहर की पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई हुई थी। घटना के समय परिवार में मनोहर की मां फूलरानी लोधी (70), उसकी बेटी शिवानी (18), उसका बेटा अनिकेत (16) घर में मौजूद थे। घटना में फूलरानी और उसके पोते अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मनोहर को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया था, जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक मनोहर सिंह लोधी के बड़े भाई नंदराम सिंह लोधी ने बताया कि, "वह चार भाई हैं, जिसमें दो भाई गांव में रहते हैं और दो भाई गांव के पास ही खेत में बने मकान में रहते हैं। मनोहर सिंह लोधी के मकान के ऊपर उनका एक भाई रहता है। जब उसे परिवार में नीचे उल्टियां होने की आवाज आई तो उसने जाकर देखा और पास में रहने वाले को सूचना दी। इसके बाद उसने फोन पर मुझे जानकारी दी। सबसे पहले मनोहर ओर बेटी लड़की शिवानी को अस्पताल पहुंचाया, जबकि उसकी मां और उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता है।"

 

आत्महत्या का कारण अज्ञात

खुरई सिविल अस्पताल की ड्यूटी डॉक्टर वर्षा केशरवानी ने बताया कि, रात में चार लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की थी। जिसमें से दो लोग मृत हालत में अस्तपाल आए थे। एक लड़की और उसके पिता की हालत गंभीर थी। लड़की और उसके पिता को सागर रेफर कर दिया गया था, लेकिन लड़की ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया और उसके पिता ने रास्ते में एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। चारों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।" खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि, "घटना की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। किस कारण से आत्महत्या की इसका कारण पता नहीं चला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.