Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री माेदी के भाई पंकज ने किये बाबा महाकाल के दर्शन
ujjain, Prime Minister Modi

उज्जैन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्हाेंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे सुबह हुई भस्म आरती में शामिल हुए। इस दाैरान पंकज माेदी शिव भक्ति में लीन नजर आए।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के भाई पंकज मोदी ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में श्रद्धापूर्वक भाग लिया और विशेष पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान पंकज मोदी ने मंदिर में भक्ति भाव से प्रार्थना की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि पंकज मोदी शनिवार तड़के भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास चल रहा है इसीलिए वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे।
 
महाकाल की भस्म आरती देखी। उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजन अर्चन के बाद वे मंदिर से रवाना हो गए। गाैरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इस समय सावन का पवित्र महिना चल रहा है। ऐसे में आम से लेकर खास तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने अराध्य के दर्शन करने बड़ी संख्या में महाकाल के दरबार में पहुंच रहे है।
 
 
MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.