Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी जांच में झूठी निकली
mumbai, Mumbai airport ,bomb threat

मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की शुक्रवार रात की मिली झूठी धमकी से एयरपोर्ट परिसर में खलबली मच गई। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता रातभर एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्प की छानबीन की लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मुंबई पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक के बाद एक तीन धमकी भरे कॉल आए। तीनों कॉल अलग-अलग नंबरों से किए गए थे, जिनमें कॉलर ने दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बम रखा गया है और कुछ ही देर में जोरदार धमाका होने वाला है।

 

इस सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने पूरे टर्मिनल की घेराबंदी कर दी और कई घंटों तक गहन तलाशी अभियान चलाया गया। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की जांच की गई, यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी गई लेकिन कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। तलाशी अभियान खत्म होने के बाद पुलिस ने शनिवार को सुबह साफ कर दिया कि यह धमकी झूठी थी, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया गया है।

 

जांच में पता चला है कि तीनों कॉल एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए थे। दूसरे कॉल में धमाका शाम 6.15 बजे होने की बात कही गई थी। फिलहाल साइबर सेल की मदद से कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है।

MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.