Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
धर्मांतरण मामला : छांगुर के भतीजे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
balrampur, Conversion case,Bulldozer runs
बलरामपुर । उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण का मास्टर माइंड और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के गिरोह के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रशासन ने छांगुर के भतीजे सबरोज के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दाैरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
 
उपजिलाधिकारी सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि यह मकान गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा माफी में सरकारी नवीन परती भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। शनिवार काे पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में 300 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में बने एक कमरे, किचन और बरामदे वाले इस अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। इस दाैरान राजस्व निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव, लेखपाल शैलेन्द्र पाठक, रत्न भूषण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर सटीक नाप-जोख कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।
 
अतिक्रमण हटाने के लिए सबराेज काे नोटिस जारी किया गया था, लेकिन समय सीमा में उसकी ओर से कोई कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया। राजस्व विभाग की पैमाइश में यह पुष्टि हुई कि मकान का हिस्सा नवीन परती भूमि में आता है। कार्रवाई से पहले ही सबरोज की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इस कार्रवाई के बाद छांगुर गिरोह में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की संपत्तियों की गहन जांच करने जा रहा है। इससे पहले गिरोह की प्रमुख सहयोगी नसरीन की लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की कोठी को भी ध्वस्त किया जा चुका है।
 
धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण या अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों पर भी शिकंजा कस सकता है।
 
MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.