Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
राजस्थान के स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक मदद
jaipur, Financial assistance , school accident

जयपुर । राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के दांगीपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीपलोदी गांव में शुक्रवार को हुए स्‍कूल हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के लिए राज्‍य सरकार की ओर से 10-10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। ऐसे परिजनों को संविदा पर नौकरी भी दी जाएगी। हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए थे। जान गंवाने वाले बच्चों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।

 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस हृदयविदारक दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही एक परिजन को संविदा के आधार पर रोजगार देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित नए विद्यालय भवन में बनने वाले कक्षों का नाम दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर रखा जाएगा। उन्‍होंने बताया कि पीपलोदी गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से भव्य स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया है।


इधर, शनिवार सुबह पीपलोदी और चांदपुरा भीलान गांव के तीन श्मशान में सात बच्चों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। पिपलोदी गांव में बच्चों की एक साथ शवयात्रा निकली। भाई-बहन (कान्हा और मीना) का शव एक ही अर्थी पर ले जाया गया। झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ भी शनिवार सुबह पिपलोदी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों और बच्चों से बात की।
 
शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार मृतकों की शिनाख्त कान्हा (7) पुत्र छोटूलाल, कुंदन(10) पुत्र बीरम, हरीश(11) पुत्र बाबूलाल, प्रियंका(12) पुत्री मांगीलाल,पायल (13) पुत्री लक्ष्मण, मीना(10) पुत्री छोटूलाल और कार्तिक(8) पुत्र हरकचंद के रुप में हुई। वहीं हादसे घायल बच्‍चों की उम्र 6 से 13 वर्ष के बीच है।
 

पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शनिवार सुबह करीब 05 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सभी शवों को गांव के लिए रवाना किया गया। इन शवों के  ी पूरे गांव में हाहाकार मच गया।

 
उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से 7 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए।
MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.