Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छग के कई जिलों में भारी वर्षा के आसार
raipur, Heavy rain ,Chhattisgarh

रायपुर । रायपुर में बीती रात हुई जोरदार बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। झमाझम बारिश के बाद सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश भर में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।


मौसम विभाग ने बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटे तक मौसम सक्रिय रहेगा, हालांकि दो दिन बाद वर्षा की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश दर्ज की गई, वहीं कई स्थानों पर अति भारी वर्षा भी हुई। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30–40 किमी/घंटे की तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात सक्रिय है। एक अन्य द्रोणिका अरब सागर से छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। इसके वजह से प्रदेश भर में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की पूरी संभावना है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

 

 

MadhyaBharat 26 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.