Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 17 लाख के इनामी चार नक्सलियों की हुई शिनाख्त
bijapur, Four Naxalites carrying ,identified
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना अंर्तगत दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार शाम को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में मारे गए 17 लाख रूपये के इनामी चार नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल थीं।
 
मारे गये इन नक्सलियाें की पहचान पांच लाख के इनामी हुंगा एसीएम, प्लाटून नम्बर 10 दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, पांच लाख के इनामी लक्खे एसीएम, प्लाटून नम्बर 30, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, पांच लाख के इनामी भीमे एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो, दो लाख के इनामी निहाल ऊर्फ राहुल, पार्टी सदस्य (संतोष, ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड का गार्ड) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के रूप में हुई है।
 
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में नक्सली कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस अभियान के दौरान 26 जुलाई 2025 के शाम को पुलिस बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ के पश्चात मुठभेड़ स्थल की तलाशी में 17 लाख के इनामी 4 नक्सलियाें के शव सहित 1 नग एसएलआर, 3 मैग्जीन 15 जिंदा राउण्ड, 1 नग इंसास, 3 मैग्जीन 40 जिंदा राउण्ड, 1 नग .303 रायफल 1 मैग्जीन, 16 जिंदा राउण्ड, 1 नग बीजीएल लांचर (सुरखा) 3 नग सेल, 1 नग सिंगल शॉट 315 बोर रायफल, 1 नग 12 बोर बंदूक, 12 नग जिंदा सेल, एके 47 के 08 जिंदा राउण्ड सहित बीजीएल सेल छोटा 3 नग, ग्रेनेड 1 नग, नक्सल सामग्री व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है l मृत सभी 4 नक्सलियाें की शिनाख्त कर ली गई है।
 
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में मिली निर्णायक बढ़त को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरुद्ध सुरक्षा बलों के सघन और निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत पिछले 19 महीनों (जनवरी 2024 से जुलाई 2025) में 425 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जो सुरक्षा तंत्र की प्रभावी रणनीति, साहसिक कार्रवाई और जनसमर्थन का प्रतीक है। उन्हाेंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मानसून की कठिन परिस्थितियां लगातार वर्षा, दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाके और जोखिम भरे रास्ते भी सुरक्षा बलों के जोश और प्रतिबद्धता को डिगा नहीं पाए हैं। सभी बल कठिन भौगोलिक और मौसमीय चुनौतियों के बावजूद पूरे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
 
MadhyaBharat 27 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.