Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ विस चुनाव ब्लास्ट मामले में एनआईए ने प्रधानाध्यापक और सरपंच के खिलाफ दायर किया पूरक आरोपपत्र
raipur, NIA filed supplementary chargesheet ,Chhattisgarh assembly election

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस(आईईडी) ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को दो और आरोपितों धनेश राम ध्रुव और रामस्वरूप मरकाम के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।


रायपुर की एक अदालत में दायर एनआईए के दायर पूरक आरोपपत्र में दोनों पर आईपीसी और यूए(पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिससे इस मामले में आरोपपत्र दायर करने वाले आरोपितों की कुल संख्या 12 हो गई है। इस मामले में दिसंबर 2024 में पहले ही दस आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया जा चुका है।


आरोपित ध्रुव सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक था, जबकि मरकाम छोटेगोबरा पंचायत का सरपंच। दोनों पर नक्सलियों को न केवल वित्तीय और रसद मदद देने का आरोप है, बल्कि हमले की पूर्व तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाने का भी।

एनआईए ने आज एक बयान में जानकारी दी कि मामला नवंबर 2023 में गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा गांव में हुए विस्फोट से जुड़ा है, जिसमें भारत-तिब्बत 

सीमा पुलिस(आईटीबीपी)के एक हेड कांस्टेबल बलिदानी हो गए थे। विस्फोट उस वक्त हुआ था जब मतदान प्रक्रिया पूरी कर एक दल वापस लौट रहा था। यह हमला प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) की ओर से चुनाव बहिष्कार की साजिश का हिस्सा था। एनआईए ने फरवरी 2024 में इस केस की जांच अपने हाथ में लिया था।

एनआईए की जांच में यह भी सामने आया है कि ध्रुव ने चुनाव बहिष्कार के पोस्टर और बैनर तैयार करने में मदद की वहीं मरकाम ने विस्फोटक सामग्री जैसे तार, स्विच और पटाखे जुटाए। इस हमले की साजिश भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके और मनोज ने रची थी जबकि विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य सत्यम गावड़े ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी।

 

MadhyaBharat 27 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.