Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ में 6 लोगों की मौत
haridwar,6 people died , Mansa Devi Marg

हरिद्वार । हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ में 6 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हैं।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 
कमिश्रनर आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय के मुताबिक मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है और 12 घायलों को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ की तीन टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
 
पुलिस और प्रशासनिक टीमों के साथ एसडीआरएफ की तीन टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
 
हादसे के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और डीएम मयूर दीक्षित घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और बाद में अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति भी देखी। 
 
बताया जाता है कि मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह अचानक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरातफरी मची जो लगातार बढ़ती गई। 
MadhyaBharat 27 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.