Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कटनी में डबल मर्डर से सनसनी
katni, Sensation due , double murder

कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार देर रात बदमाशाें ने तीन युवकाें पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में दाे युवकाें की माैत हाे गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक काे ईलाज के लिए जबलपुर रैफर किया गया है। दोनों आराेपित फिलहाल फरार हैं। वारदात के पीछे पैसों का लेन-देन कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे कोतवाली थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित चौपाटी की है। मृतकों की पहचान गायत्री नगर निवासी रोशन सिंह (23) पुत्र गुलाब सिंह और उत्कर्ष दुबे (22) पुत्र राजा दुबे के रूप में हुई है। बदमाशों के हमले में विनेश (20) पुत्र शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक देर रात चाय पीने चौपाटी गए थे। वहीं पर इनका सामना आरोपियों से हुआ। आरोपियों और घायल विनेश के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। चाय पीते वक्त एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट शुरू होते ही बीच-बचाव कराने रोशन सिंह और उत्कर्ष दुबे भी आ गए। तभी आरोपियों ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आराेपित माैके से भाग निकले। तीनों युवकों को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक को जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार सागर और तातुली नाम के युवकों ने इन तीनों पर चाकू से हमला किया। दोनों फिलहाल फरार हैं। वारदात के पीछे पैसों का लेन-देन कारण बताया जा रहा है।

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.