Since: 23-09-2009

  Latest News :
खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   खामेनेई के निधन पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान बना विवाद का कारण.   अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, बाजार में हड़कंप.   इजराइल-ईरान तनाव का असर: दुबई में एमपी के 100 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   पलायन करने वाले मजदूरों के लिए एमपी सरकार की नई रैन बसेरा योजना 2026.   फ्री स्मार्ट मीटर का वादा टूटा, अब उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ.   ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे एमपी के कारोबारी परिवार.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.   800 साल पुराना मोहदेश्वर नाथ मंदिर: साल में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार.   हैवेंस पार्क सामूहिक मारपीट मामला: 13 दोषियों को 7 साल की सजा.  
झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर
 Jhabua ,collector

झाबुआ । मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सोमवार सुबह कलेक्टर की सरकारी गाड़ी को एक बेकाबू डंपर ने जाेरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कलेक्टर नेहा मीणा गाड़ी में मौजूद थीं, गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर नेहा मीणा साेमवार सुबह अपने आवास से दफ्तर जा रहीं थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर आया और कलेक्टर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और उस पर लगे पोल से टकरा गई। हादसे के वक्त अफरा-तफरी मच गई। टक्कर से वाहन को नुकसान पहुंचा और साइड ग्लास टूट गए। गनीमत रही कि कलेक्टर नेहा मीणा को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना को अंजाम देने के बाद माैके पर भीड़ जमा हाे गई। भीड़ काे देखकर आरोपी डंपर चालक माैका देखकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में कर डंपर को कब्जे में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने डंपर चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक ने गति और सावधानी संबंधी नियमों का पालन नहीं किया था।

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.