Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्‍य प्रदेश में बारिश का दौर जारी डैम हुए ओवरफ्लो
bhopal, Rain continues,Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में नदी नाले उफान और डैम ओवरफ्लो हो गए है। रविवार को राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 30 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। आज सोमवार सुबह से भोपाल में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव रहा। वहीं, दो ट्रफ की एक्टिविटी भी देखने को मिली। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर बना रहा। अगले 2-3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा यानी जुलाई की विदाई भारी बारिश के साथ होगी। इससे पहले रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बही तो कई डैम ओवरफ्लो हो गए।

खंडवा में इंदिरा सागर बांध के 10 गेट आधा मीटर और 2 गेट एक मीटर तक खोले गए। इनसे 3460 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। ओंकारेश्वर डैम के 9 गेट खोलकर कुल 3510 क्यूमेक्स पानी नर्मदा में छोड़ा गया। इटारसी में तवा डैम के 3 गेट 7-7 फीट तक खोले गए। शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के 6 गेट खोल दिए गए। मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल को पार कर गया। जिससे माहिष्मती घाट का छोटा रपटा पुल डूब गया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37 प्रतिशत तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है जबकि इंदौर में 10 इंच पानी भी नहीं गिरा है। उज्जैन की तस्वीर भी ठीक नहीं है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हो चुकी है।

 

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.