Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिहार में 'डॉग बाबू' को रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट
kolkata, Residential certificate,
कोलकाता । बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक "रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट" वायरल हुआ है। इसमें एक कुत्ते की तस्वीर है, जिसमें उसका नाम "डॉग बाबू" है। सर्टिफिकेट में पिता का नाम "कुत्ता बाबू" और मां का नाम "कुतिया देवी" लिखा है। इसी घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। 
 
सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि आम लोगों के नाम हटाकर अब कुत्तों के नाम पर रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग इस तरह के दस्तावेज एसआईआर प्रक्रिया में स्वीकार कर रहा है। 

 

उन्हाेंने आराेप लगाया कि इसका उद्देश्य फर्जी वोटर आईडी बनाकर भाजपा को चुनावी लाभ देना है, यह बिल्कुल स्पष्ट है। चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। 
 
बता दें कि, बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक "रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट" वायरल हुआ है, जिसमें एक कुत्ते की तस्वीर है और उसका नाम है "डॉग बाबू"। हैरानी की बात यह है कि इस सर्टिफिकेट में उसके पिता का नाम लिखा है "कुत्ता बाबू" और मां का नाम "कुतिया देवी"। सरकारी दस्तावेज़ के अनुसार, 'डॉग बाबू' पटना के कौलीचक के वार्ड नंबर 15 का स्थायी निवासी है। सर्टिफिकेट पर बिहार सरकार की आधिकारिक मुहर भी लगी है।
 
इस घटना के बाद बिहार के कई राजनीतिक दल के नेताओं ने चुनाव आयाेग की आलोचना की है। 
MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.