Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शांता कुमार ने बिहार चुनाव विवाद पर विपक्ष को लिया आड़े हाथ
shimla, Shanta Kumar slammed , Bihar election controversy

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन को लेकर छिड़े विवाद पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का विपक्ष बिहार में वोट चोरी के नाम पर आंदोलन खड़ा कर रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।


शांताकुमार ने साेमवार काे एक बयान में कहा कि कि चुनाव आयोग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बिहार की मतदाता सूची में कुल 7 करोड़ 89 लाख मतदाता दर्ज हैं। चुनाव आयोग के घर-घर सर्वेक्षण में पाया गया कि 36 लाख मतदाता घर पर नहीं मिले और उनका कोई पता नहीं चला, 22 लाख मतदाता मृत पाए गए, 7 लाख नाम ऐसे थे जो एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे।

शांताकुमार ने कहा कि नियमों के अनुसार ये कुल 65 लाख फर्जी वोट मान्य नहीं हैं। ऐसे में विपक्ष का आंदोलन दरअसल इन फर्जी मतदाताओं को सूची में बनाए रखने की साजिश है। ये वही पार्टियां हैं जिन्होंने ये फर्जी वोट बनवाए और अब जब इन्हें हटाया जा रहा है, तो वे चिल्ला रही हैं।

शांता कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुले मंच से सवाल पूछते हुए कहा कि जो व्यक्ति मर चुका है, या जो घर पर ही नहीं है, क्या उसका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए? मैं सार्वजनिक रूप से इस प्रश्न का उत्तर चाहता हूं।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि देश का यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दल फर्जी वोटों के सहारे चुनाव जीतने का षड्यंत्र करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि 65 लाख फर्जी वोट डलवाए जाते, तो चुनाव परिणाम किसी भी दिशा में पलट सकते थे। यह साफ दर्शाता है कि कुछ दलों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। उन्होंने लोकतंत्र को धोखातंत्र बना दिया है।”

शांता कुमार ने इस सर्वेक्षण के लिए चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मांग की कि इस प्रकार का सर्वेक्षण पूरे देश में किया जाना चाहिए ताकि मतदाता सूचियों को पूरी तरह निष्पक्ष और साफ बनाया जा सके।

 

MadhyaBharat 28 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.