Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार अव्यवस्था किसानों की बदहाली और जनता के साथ अन्याय हो रहा है : जीतू पटवारी
bhopal, Corruption, disorder, misery of farmers

भाेपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार काे भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और कानून-व्यवस्था में पूरी तरह विफल रहने का गंभीर आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि देश और प्रदेश दोनों ही असुरक्षा, अव्यवस्था और धोखाधड़ी के दौर से गुजर रहे हैं।

 

जीतू पटवारी ने प्रमुख मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो दिन पहले संसद में कहा था कि “देश की समस्याओं को सामने लाना और सच्चाई बताना सरकार का कर्तव्य है।” उन्होंने कश्मीर में 26 लोगों की हत्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था: “ऐसी सजा देंगे कि जिसने किया, उसने सोचा भी नहीं होगा।” साथ ही, बार-बार दावा किया गया कि “भारत, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को हर हाल में वापस लेगा।” पटवारी ने कहा कि गृह मंत्री ने भी संसद में कहा था कि जान दे देंगे, पर पीओके लेकर रहेंगे।” लेकिन पटवारी ने कहा कि हकीकत इससे उलट है। सरकार जनता को गुमराह कर रही है और इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इसके अलावा. स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर घोटाले पर जीतू पटवरी ने कहा कि शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल पर ₹5.70 करोड़ खर्च किए गए, लेकिन पोर्टल क्रैश हो गया। 4,503 शिक्षकों ने आवेदन किया, लेकिन 11,584 तबादले कर दिए गए। नियमों के अनुसार केवल 10 प्रतिशत तबादले संभव थे, लेकिन विभाग ने मनमानी करते हुए 7,976 स्वैच्छिक तबादले किए। पटवारी ने इसे “तबादला उद्योग” करार देते हुए कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था की नींव को हिला रहा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

महिलाओं और दलित-आदिवासी वर्ग पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक 10,840 बलात्कार के मामले दर्ज हुए। औसतन हर दिन 20 बलात्कार और 38 महिलाएं लापता हो रही हैं। महिला अपराधों में 33 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है, लेकिन न्याय की दर अत्यंत कम है। दलित और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार लगातार जारी हैं, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। पटवारी ने सरकार से सवाल किया कि महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

पटवारी ने कहा कि कृषि मंडियों में अव्यवस्था और फसल समर्थन मूल्य में धोखाधड़ी लगातार जारी है। सरकार ने गेहूं, लहसुन, प्याज, आलू और सोयाबीन के लिए उचित मूल्य का वादा किया था। हकीकत यह है कि सोयाबीन आज भी 4,000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे बिक रहा है, जबकि सरकार ने 6,000 रुपये का वादा किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस उनके घरों के सामने अनशन करेगी। जीतू पटवारी ने कहा कि “केंद्र और राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और कर्मचारी परेशान हैं। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर है। कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।” पटवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और हर स्तर पर सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।

MadhyaBharat 31 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.