Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा-अपने ही देश में आतंकी बना जीवन बर्बाद कर दिया
bhopal,   being acquitted , Malegaon blast case
भोपाल । महाराष्ट्र के मालेगांव में साल 2008 में हुए बम विस्फोट मामले में आरोपित भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एनआईए की विशेष अदालत से बरी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें गलत तरीके से इस केस में आरोपित बनाया गया। इससे उनका जीवन बर्बाद हो गया। उन्हें अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया। इधर, मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने एनआईए कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया है।
 
दरअसल, मालेगांव बम विस्फोट मामले में गुरुवार को मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट ने आरोपित साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपितों को बरी किया है। विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने इस मामले का फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल संदेह के आधार पर मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। अभियोजन पक्ष आरोपितों के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। समाज के खिलाफ एक गंभीर घटना हुई है, लेकिन अदालत केवल नैतिक आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकती। फैसला सुनाते समय साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौजूद रही।
 
उन्होंने फैसला आने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने शुरू से ही कहा है कि जिन्हें भी जांच के लिए बुलाया जाता है, उसके पीछे कोई आधार होना चाहिए। मुझे जांच के लिए बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। प्रताड़ित किया गया। इससे मेरा पूरा जीवन बर्बाद हो गया। मैं एक साधु का जीवन जी रही थी, लेकिन मुझे फंसा दिया गया और मुझ पर आरोप लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वेच्छा से हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। मैं जीवित हूं, क्योंकि मैं एक संन्यासी हूं। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत भगवा को बदनाम किया। आज भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है और जो दोषी हैं उन्हें भगवान सजा देंगे। हालांकि, जिन्होंने भारत और भगवा को बदनाम किया, वे आपके द्वारा गलत साबित नहीं हुए हैं।
 
इधर, एनआईए कोर्ट का फैसला आने के बाद मध्य प्रदेश के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी । मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने सदन में बताया कि मालेगांव ब्लास्ट केस में पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट ने बरी कर दिया है और इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि हिंदू आतंकवाद नाम की कोई बात नहीं है। वहीं, मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारधारा का कार्यकर्ता है और न्यायालय पर भरोसा करता है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। हमारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तथाकथित सरकारों द्वारा झूठे मुकदमे लगाए थे। कोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई।
 
वहीं, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि न्यायालय के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। प्रज्ञा सिंह हमारी सनातन की एक रक्षक हैं और कहीं ना कहीं ईश्वर की कृपा से जो फैसला आया है, वह सनातन के पक्ष में आया है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। प्रज्ञा सिंह ने जो कष्ट सहे उन पर आज न्याय मिला। इंदौर से भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि कांग्रेस को साध्वी का श्राप लगा है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती ने मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सहित सभी आरोपियों के बरी होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। जब प्रज्ञा नासिक जेल में थीं, मुझे एक पुलिस अधिकारी के माध्यम से पता चला कि उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया था। मैं उनसे मिलने गई थी जब कोई और नहीं जाता था। जब मैं उनसे मिली तो मैं रोई, जिस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया गया, वह किसी भी महिला के लिए सहन करना बहुत मुश्किल है। मैं पूछना चाहती हूं कि पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी, वामपंथी, समाजवादी और कांग्रेस के नेताओं को क्या सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने 'भगवा आतंक' शब्द को स्थापित करने की कोशिश की? उनके खिलाफ असाधारण कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह कोर्ट का फैसला है, जो सभी को स्वीकार होगा। सच है या झूठ है। कोर्ट ने तो फैसला दे दिया। वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई ब्लास्ट केस में अपील की थी। इस मामले में भी महाराष्ट्र सरकार को अपील करनी चाहिए। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि आतंकवादी तो आतंकवादी होता है, उसमें भगवा कहना गलत है। मेरी निजी सोच है कि जो लोग गोडसे का समर्थन करते हैं, कम से कम लोकतंत्र में उनके लिए हमारे दिल में कोई जगह नहीं है।
 
MadhyaBharat 31 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.