Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री मोदी ने लिया वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा
varansi, Prime Minister Modi , situation in Varanasi
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की विकट स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है। शनिवार को सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में महज तीन घंटे के लिए आए प्रधानमंत्री ने वाराणसी कमिश्नर एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार से बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी अकेले में ली।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, शिविरों में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता तत्काल और सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाए।

 

वाराणसी में गंगा नदी शुक्रवार शाम चेतावनी बिंदु (70.262 मीटर) को पार कर खतरे के निशान (71.262 मीटर) की ओर बढ़ रही है। शनिवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.87 मीटर दर्ज किया गया, जो हर घंटे औसतन तीन सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा है।

 

केन्द्रीय जल आयोग ने संभावना जताई है कि इस वर्ष 1978 की विनाशकारी बाढ़ का रिकॉर्ड टूट सकता है। गंगा में लगातार उफान और पलट प्रवाह से सहायक नदी वरुणा भी रौद्र रूप में आ गई है। दोनों नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। बाढ़ के पानी से घिरे मोहल्लों में जनजीवन ठप हो गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ने हालात पर कड़ी नजर रखी है। शासन के निर्देश पर एनडीआरएफ, जल पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.