Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
varansi, Prime Minister , adopting Swadeshi
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।

 

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 51वीं बार पहुंचे और 2,183.45 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सावन का महीना हो, काशी जैसा पावन स्थान हो और किसानों से मिलने का सौभाग्य मिले, इससे बड़ा क्या हो सकता है। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता की हर बात एक नई चेतना जगाती है और तभी ऑपरेशन सिंदूर सफल होता है। 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनती है

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह पूरा हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव के आशीर्वाद से संभव हुई। प्रधानमंत्री ने देश के दुश्मनों और आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत पर वार करने वालों को पाताल में भी जगह नहीं मिलेगी। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से परेशान हैं। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या, कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और समय आने पर दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। उन्होंने बताया कि तस्वीरें देखी होंगी कि कैसे भारतीय ड्रोन और मिसाइलों ने सटीक वार करके आतंक के हेडक्वार्टर को खंडहर बना दिया। आज भी पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आईसीयू में हैं।

 

स्वदेशी अपनाने का किया आग्रह

 

प्रधानमंत्री ने देशवासियों और व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और इसीलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। हमारी सरकार देश के सर्वोत्तम हित में हर संभव प्रयास कर रही है। जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो, उन्हें अपने मतभेद भुलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति संकल्प लेना चाहिए। हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।

 

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी को किसी भी भारतीय के पसीने और मेहनत से बने उत्‍पाद के रूप में परिभाषित किया और देशवासियों से "वोकल फॉर लोकल" के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से "मेक इन इंडिया" उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह ज़िम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यापारी और दुकानदार से केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि यही राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी।

 

भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी। हमारी वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइलों और ड्रोनों ने 'आत्मनिर्भर भारत' की ताकत साबित की है। खासकर ब्रह्मोस मिसाइलों ने। ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण अब लखनऊ में किया जाएगा। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी। कई प्रमुख रक्षा कंपनियां यूपी डिफेंस कॉरिडोर में अपने विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही हैं। भारत में निर्मित हथियार जल्द ही हमारी सेनाओं की ताकत बनेंगे। आज यूपी विकास कर रहा है, तो इसके पीछे भाजपा सरकार की नीतियां हैं।

 

किसानों को 20वीं किस्त
प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक देशभर के किसानों को लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि काशी के किसानों को इस योजना के तहत 900 करोड़ रुपये की सम्मान राशि मिली है।

 

तीन लाख ‘लखपति दीदी’ बनाएंगे, बैंकिंग व्यवस्था की गांवों तक पहुंच होगी

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अब तक 55 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और अब केवाईसी अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता। तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं। यह आंकड़ा सुनकर ही सपा (समाजवादी पार्टी) वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि 55 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक नहीं देखा। अब इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं। अब बैंक का नियम है कि बैंक का केवाईसी करनी जरूरी है। मैंने बैंक वालों से कहा है कि लोग आएं बैंक में केवाईसी करें अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए बैंक अभियान चलाये।

 

MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.