Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
कन्या छात्रावास अधीक्षिका का फंदे से लटका मिला शव
balrampur,  girl

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की शव आज शनिवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका बिहार के पटना की रहने वाली थी। मृतका का नाम नेहा वर्मा था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज अस्पताल भेज दिया है।

 

पुल‍िस से मिली जानकारी अनुसार, पूरी घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 3 स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास की है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे छात्रावास अधीक्षिका नेहा वर्मा (25 वर्ष) का शव आवासीय परिसर के उसी के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। अधीक्षिका का शव मिलने में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल भेज दिया है। इधर, पुलिस अधीक्षिका के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
 
मिली जानकारी अनुसार, अधीक्षिका नेहा वर्मा (25 वर्ष) बिहार के पटना के ग्राम मुस्तफापुर की रहने वाली थी। वह जुलाई, 2024 से कन्या छात्रावास अधीक्षिका के पद पर कार्य कर रही थी। अधीक्षिका की शव मिलने से कर्मचारियाें में मातम पसरा हुआ है।
 
रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि, इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.