Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
संत प्रेमानंद महाराज का गला काटने की धमकी
satna, Threat to slit ,Premananda Maharaj
सतना । वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने फेसबुक पर एक कमेंट के जवाब में टिप्पणी करते हुए संत का गला काटने की बात कही, जो तेजी से वायरल हो गई। रीवा-सतना के श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों ने आरोपित युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
दरअसल, संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे युवाओं को मर्यादित आचरण और नैतिक जीवन जीने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप का चलन बढ़ गया है, जिससे युवा भटक रहे हैं। प्रेमानंद महाराज की नसीहत पर सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने गुरुवार को पोस्ट कर लिखा कि पूरे समाज की बात है। मेरे घर के बारे में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसका गला काट देता। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शुक्रवार को इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने आईं।
 
शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने भी इस पर विरोध जताया। उन्होंने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा कि "संत प्रेमानंद महाराज करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। वर्तमान समय में वे सत्य, आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए लालायित रहते हैं।" उन्होंने पुलिस से इस मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 
विश्व हिंदू परिषद के बालकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि हमारा संविधान हमें किसी भी वक्तव्य पर असहमति जताने का अधिकार देता है, परंतु किसी संत को जान से मारने की धमकी देना या उनका गला काटने की बात करना पूर्णतः अनुचित और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि संतों का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि इससे समाज में तनाव का माहौल बनता है और ऐसी घटनाओं पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।
 
स्थानीय संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की शिकायत सतना पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.