Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
फ़र्जी दस्तावेजों से भारतीय पासपोर्ट बनवाकर रह रहा अफगानी युवक और दो साथी गिरफ़्तार
bhopal, An Afghan youth, fake documents
भोपाल । आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर जबलपुर में रह रहे एक अफगानी नागरिक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एटीएस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। फ़र्ज़ी-जाली दस्तावेज़ बनाने वालों, पुलिस वेरिफिकेशन मे सहयोग करने वालों और पोस्ट ऑफिस से फ़र्जी पते वाले पासपोर्ट दिलवाने मे सहयोग करने वालो को भी चिन्हित किया जा रहा है।


पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी आशीष शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि एटीएस की जबलपुर इकाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जबलपुर में कुछ अफगानी युवक अवैध रूप से निवासरत हैं। इसी सूचना के आधार पर जबलपुर से एक अफगानी नागरिक सोहबत ख़ान पुत्र बदरु‌द्दीन खान को गिरफ्तार किया गया है। सोहबत विगत लगभग 10 वर्षों से अवैध रूप से जबलपुर में रह रहा था। उसने स्थानीय महिला से निकाह भी कर लिया था। उसने न सिर्फ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था, बल्कि वह पश्चिम बंगाल और छतीसगढ़ मे निवासरत अपने अफगानी साथियों के लिए भी जबलपुर के फर्जी पते पर दस्तावेज तैयार कर पैसे लेकर उनके भी भारतीय पासपोर्ट बनवा रहा था।


एटीएस को अब तक लगभग ऐसे 20 अफगानी युवकों की जानकारी मिली है, जिनके पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनवाने का प्रयास किया गया, जिसमे से पश्चिम बंगाल निवासी अकबर और इक़बाल के पासपोर्ट तो जबलपुर के फर्जी पते से बन भी गए हैं। सोहबत खान को हिरासत में लेकर उससे इस अवैध कार्य मे लिप्त अन्य साथी दारानो के सम्बंध मे गहराई से पूछताछ की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपितों में अफगानी युवक सोहबत खान पुत्र ब‌दरु‌द्दीन खान, दिनेश गर्ग (40) पुत्र श्रवण कुमार गर्ग निवासी विजय नगर जबलपुर और महेंद्र कुमार सुखदन (45) पुत्र माधव प्रसाद सुखदन निवासी एपीएन स्कूल के पास, कटंगा, जबलपुर शामिल हैं। आरोपित दिनेश गर्ग वन विभाग में वनारक्षक है तथा विगात दो वर्षों से कार्यालय कलेक्टर के चुनाव सेल में कार्य कर रहा है।


एटीएस के अनुसार, आरोपित सोहबत खान द्वारा वर्ष 2015 मे जबलपुर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और 2020 में भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किया। उसने पश्चिम बंगाल निवासी दो अफगानी अकबर और इक़बाल का भी जबलपुर के पते से भारतीय पासपोर्ट बनवाया। आधार कार्ड में पासपोर्ट बनवाने के तत्काल पहले पश्चिम बंगाल की जगह जबलपुर का फर्जी पता ऑनलाइन बदला गया। जबलपुर के स्थानीय युवकों को दस्तावेज बनवाने, पुलिस वेरिफिकेशन करवाने एवं पोस्ट ऑफिस से पासपोर्ट प्राप्त करवाने के एवज मे धन राशि दी गई। एटीएस को भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए अब तक लगभग 10 लाख रुपये के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।

 

MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.