Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एक और दो बेटी वालों को रियायतों के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू
ashoknagar, Online registration , two daughters
अशोकनगर । रेवा शक्ति अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में ऐंसे पालक जिनकी सिर्फ पुत्रियां संतान हैं अधिकतम दो तथा रेवा मित्रों का ऑनलाईन पोर्टल https://rewashakti.mponline.gov.in पर पंजीयन प्रारंभ हो गए है। बेटी बचाओ,बेटी पढाओ योजनांतर्गत जिले में घटते लिंगानुपात में वृद्वि हेतु सिर्फ एक एवं दो बालिका वाले परिवारों को प्रशासन एवं जन सहयोग से विशेष लाभ प्रदान करने की मंशा से जिला प्रशासन की विशेष पहल पर जिले में रेवा शक्ति अभियान हेतु विशेष पोर्टल का निर्माण कराया गया है। उक्त पोर्टल के माध्यंम से प्रथम चरण में जिले के ऐसे पालक जिनकी सिर्फ पुत्रियां संतान हैं, अधिकतम दो अपना पंजीयन कर सकते हैं तथा अपने पंजीकरण का स्टेटस चैक कर सकते हैं।
 
ऑनलाईन पंजीयन का जिला प्रशासन द्वारा परीक्षण किया जावेगा। परीक्षण उपरांत पात्र पाये जाने पर उन्हें कीर्ति कार्ड जारी किया जावेगा। र्कीति कार्ड धारकों को चिन्हित निजी सेवा प्रदाताओं के प्रतिष्ठारनों पर विशेष लाभ प्रदान किया जावेगा। शासकीय कार्यालयों में भी आवेदन प्रस्तुत करने में तथा आवेदनों के निराकरण में प्राथमिकता दी जावेगी। जिले के ऐसे निजी सेवा प्रदाता (अस्पताल, मेडीकल, किराना, स्कूल, कोचिंग सेंटर, बस ऑपरेटर व अन्य समस्त सेवा प्रदाता) जो कीर्ति कार्ड धारकों को अपने प्रतिष्ठान पर विशेष लाभ प्रदान करना चाहते हैं, वह भी रेवा मित्र के रूप में उक्त पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। ऑनलाईन पंजीयन का जिला प्रशासन द्वारा परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण उपरांत उन्हें रेवा मित्र कार्ड जारी किया जावेगा। रेवा मित्र कार्ड धारकों को सभी शासकीय कार्यालयों में आवेदन प्रस्तुत करने में तथा आवेदनों के निराकरण में प्राथमिकता दी जावेगी।
 
रेवा शक्ति अभियान आधिकारिक शुभारंभ जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र किया जावेगा। उक्त अभियान का उद्देश्य बेटियों के जन्म को एक उपलब्धि/ उत्सव के रूप में मनाना, समाज में बेटियों के पालकों के प्रति सम्मान का भाव एवं बेटियों के प्रति सकारात्मक विचार हेतु समुदाय को प्रेरित करना है। अभियान के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टर कार्यालय अशोकनगर में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

MadhyaBharat 2 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.