Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
भोपाल में दाे अलग अलग मामलाें में 10वीं की छात्रा ने फांसी और युवक ने सल्फास खाकर किया सुसाइड
bhopal,  youth committed suicide ,consuming sulphas

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में दाे अलग अलग मामलाें में एक छात्रा और एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पहले मामले में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं दूसरे मामले में एक युवक ने सल्फास की गाेलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार काे दाेनाें का पाेस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया है।फिलहाल दाेनाें ही मामलाें में संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी अनुसार पहला मामला अशाेका गार्डन थाना क्षेत्र का है। यहां शेड इलाके की है में रहने वाली 10वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा जिक्रा खान ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता मेहताब खान ऑटो ड्राइवर है जबकि मां इंडस्ट्रीयल एरिया की एक फैक्ट्री में जॉब करती है। मृतका के पिता मेहताब खान ने बताया कि मैं शनिवार रात को काम से घर लौटा तो बेटी जिक्रा ने मुझे खाना दिया। इसके बाद कुछ खरीदने के लिए मुझसे पैसे लिए। किराना दुकान से सामान लाने के बाद कुछ देर साथ बैठी। फिर घर के दूसरे रूम में चली गई। जब काफी देर तक नहीं निकली तो मैंने आवाजें दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा तो बेटी दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा। फिर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। हालांकि सुसाइड से पहले उसने सोशल मीडिया पर भी किसी तरह की पोस्ट नहीं की है। पुलिस सीडीआर के आधार पर अधिक समय तक उससे कॉल पर संपर्क रखने वालों से भी पूछताछ करेगी। परिजनाें ने बताया कि मृतका ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। टीआई अनुराग लाल ने बताया कि रविवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जहां युवती ने सुसाइड किया, उस कमरे को सील कर दिया था। एफएसएल की टीम के साथ कमरे की सर्चिंग की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
 
युवक ने खाया सल्फास

एक अन्य मामले में बड़ला मंदिर अरेरा हिल्स निवासी गोलू धाकड़ (30) पुत्र समर सिंह धाकड़ ने शनिवार काे सल्फास की गाेलियां खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक के पास अरेरा हिल्स मजदूरी करता था। उसकी पत्नी एक रेस्टोरेंट में जॉब करती है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने आदी था। नशे में धुत होकर परिजनों से विवाद करता था। शनिवार काे भी खुदकुशी से पहले वह शराब पीकर घर लौटा था। परिजनों ने उसे समझाइश दी तो उनसे विवाद किया और अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पत्नी देखने पहुंची। जहां उसने पति को उल्टियां करता देखा। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को हमीदिया की मर्चुरी में बॉडी का पाेस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
 
 
 
MadhyaBharat 3 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.