Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ओडिशा की नाबालिग लकड़ी की मौत मामले में नया मोड़
odisha, New twist ,minor Lakdi
भुवनेश्वर । ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा में आग से बुरी तरह से झुलसी नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में पहले कहा जा रहा था कि लड़की को अज्ञात बदमाशों ने जलाया था, लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। लड़की के पिता ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनकी बेटी ने मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या की है।

 

लड़की का पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था। शनिवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी बेटी ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटी को खो दिया है। वह मानसिक तनाव के कारण खुद को खत्म कर बैठी। वह जिस आघात से गुजरी, वह सहनीय नहीं था। 
उन्होंने जनता और राजनीतिक दलों से इस दुखद घटना का राजनीतिकरण न करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा सरकार ने मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। मेरी विनती है कि कृपया इस मामले को राजनीति से न जोड़ें और मेरी बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। 

 

वहीं इस मामले को लेकर ओडिशा पुलिस ने भी कहा है कि उसकी जांच में इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। ओडिशा पुलिस ने एक्स पर जारी आधिकारिक बयान में कहा कि बलंगा घटना में पीड़ित लड़की की मौत की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। मामले की जांच पूरी गंभीरता से की गई है और यह अब अपने अंतिम चरण में है। पुलिस ने आगे स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का कोई प्रमाण नहीं मिला है। साथ ही अपील की कि जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अपुष्ट खबर पर प्रतिक्रिया देने से बचें और संवेदनशीलता बनाए रखें।

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लड़की की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पीड़िता की मृत्यु की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। सरकार के तमाम प्रयासों और एम्स, दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम के प्रयासों के बावजूद, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मैं उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और ईश्वर से उसके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

 

उल्लेखनीय है कि घटना बलंगा के बयाबर गांव की है। आरोप था कि 19 जुलाई को 16 वर्षीय लड़की पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। आग की वजह से नाबालिग के शरीर का 75 प्रतिशत हिस्सा जल गया था। पहले उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती किया गया था और फिर 20 जुलाई को उन्नत चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। कई सर्जरी और गहन उपचार के बावजूद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। शनिवार शाम को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

MadhyaBharat 3 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.