Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद इंडिगो एयरबस का टायर हुआ पंचर
jabalpur,Indigo Airbus
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। यहां डुमना एयरपोर्ट पर सुबह करीब 11.30 बजे लैंडिंग के बाद इंडिगो के विमान (एयर बस) का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान को यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में खड़ा करने के लिए ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान को सुधार के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। इस संबंध में इंडिगो एयरलाइन्स ने एक बयान जारी कर कहा कि विमान में टेक्निकल खराबी आई है, जिसे सुधार किया जा रहा है। सुधार के बाद शाम को इसी विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुबह मुंबई से इंडिगो का एयरबस 180 यात्री क्षमता वाला विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचा। यहां विमान के लैंडिंग के बाद उसमें सवार सभी यात्री उतर गए। इसके पश्चात पायलट विमान को एप्रान में खड़ा करने के लिए पायलट ले जाने लगे, तभी विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घटनास्थल से सभी यात्री दूर जा चुके थे, वरना बड़ा हादसा होने की आशंका थी।


इंडिगो ने की तरफ से विमान में टेक्निकल खराबी आने की बात कही जा रही है। टेक्निकल टीम विमान के टायर को सुधार करने के लिए पहुंच गई है। सुधार के विमान शाम को मुंबई जाने के लिए उड़ान भरेगा।
MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.