Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नौ लाख 87 हजार केसीसी लोन का फर्जीवाड़ा तीन आरोपित गिरफ्तार
rajgarh,   KCC loan fraud, three accused arrested

राजगढ़ । शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गरीब किसान की जमीन के कागजातों का फर्जी तरीके से उपयोग कर 9 लाख 87 हजार केसीसी लोन प्राप्त करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पांच लाख 80 हजार रुपए बरामद किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने सोमवार को शहर ब्यावरा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 17 जुलाई 2025 को ग्राम पाखरियापुरा थाना चाचौड़ा गुना निवासी विजयसिंह गुर्जर ने शिकायत दर्ज की, अज्ञात आरोपितों ने उसके आधार कार्ड, पेनकार्ड सहित जमीन के कागजातों का दुरुपयोग कर आईसीआईसीआई बैंक शाखा ब्यावरा से 9 लाख 87 हजार का फर्जी केसीसी लोन निकाल लिया है, जिसमें बैंक के द्वारा उसकी जमीन बंधक बनाई गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।

 

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने कृष्णगोपाल पुत्र धनराज गुर्जर निवासी खरेटियाकला थाना मलावर, पूर्व आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधक योगेश पुत्र परमानंद साहू निवासी परायण चैक राजगढ़ और सचिन पुत्र मोतीलाल कुंभकार निवासी इंगले काॅलोनी राजगढ़ को गिरफ्तार किया, जबकि श्रीराम पुत्र धनराज गुर्जर निवासी चक लेहरचा थाना चाचैड़ा, जयसिंह पुत्र गजराजसिंह निवासी कुंभराज जिला गुना फरार बताए गए हैं।

 

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पांच लाख 80 हजार रुपए बरामद किए हैं। बताया गया है कि मामले में श्रीराम और जयसिंह ने आधार कार्ड, पेनकार्ड में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए, कृष्णगोपाल लोन प्राप्त करने के लिए विजय सिंह बनकर बैंक गया था । वहीं बैंक प्रबंधक ने कागजातों को सही तरीके से जांच न करते हुए लोन स्वीकृत किया । मामले में पुलिस द्वारा आवेदक की जमीन बैंक से बंधक मुक्त करने के लिए पत्राचार किया गया है, जिससे अगले दो-तीन दिवस में आवेदक की भूमि बंधक मुक्त हो जाएगी ।

 

साथ ही आरोपितों द्वारा लोन की राशि से अर्जित अन्य संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी वीरेन्द्रसिंह धाकड़, एसआई जगदीश गोयल, प्रआर.शैलेन्द्रसिंह, भगवती, विकास यादव, आर.दिनेश, पीयूष गुप्ता, कुलदीप, जयप्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 4 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.